रामनगर: रामनगर के जाने-माने अधिवक्ता मनु अग्रवाल ने विधि (Law) के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए Ph.D. की उपाधि प्राप्त की है।
Ph.D. की उपाधि
जिसमें उन्होंने साबरमती विश्वविद्यालय, अहमदाबाद (गुजरात) से अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया। उनकी इस उपलब्धि से सहकर्मियों, अधिवक्ता साथियों और स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल है। मनु अग्रवाल ने अपना शोध “चिकित्सीय एवं विधिक पेशेवरों के लिए विधिक प्रतितोष व्यवस्था तथा क्लाइंट-रोगी के कानूनी संरक्षण हेतु उपायों एवं विधिक समस्याओं का एक अध्ययन” विषय पर पूरा किया। उनका यह शोध कार्य साबरमती विश्वविद्यालय के विधि विभाग के सहायक आचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ।
वरिष्ठ अधिवक्ताओं व गुरुजनों का जताया आभार
अपनी इस शैक्षणिक सफलता पर डॉ. मनु अग्रवाल ने अपने शोध-निर्देशक डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह तथा रामनगर के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. पूरन चन्द्र पाण्डे के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. पाण्डे के निरंतर प्रोत्साहन, मार्गदर्शन और प्रेरणा ने शोध कार्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उल्लेखनीय है कि डॉ. पूरन चन्द्र पाण्डे ने भी वर्ष 2024 में साबरमती विश्वविद्यालय से डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह के ही निर्देशन में विधि में Ph.D. की उपाधि प्राप्त की थी।
विधि में डॉक्टरेट के अलावा उनके पास विभिन्न विषयों में कई उच्च डिग्रियां
• कानून एवं तकनीकी डिग्रियां: LL.B., LL.M., MCA, O-Level, A-Level
• प्रबंधन एवं स्नातकोत्तर डिग्रियां: MBA, M.Com, M.A. (राजनीति विज्ञान), M.A. (अर्थशास्त्र), M.A. (समाजशास्त्र), M.A. (पब्लिक हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन), M.A. (मास कम्युनिकेशन), M.A. (मनोविज्ञान)