रामनगर: रिसॉर्ट में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज का त्योहार, सोना के सिर सजा ‘तीज क्वीन’ का ताज, हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

रामनगर: रामनगर स्थित एक रिसॉर्ट में हरियाली तीज का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन

इस अवसर पर आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों और तीज क्वीन प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में शानदार प्रस्तुति देते हुए सोना ने प्रथम स्थान हासिल कर ‘तीज क्वीन’ का ताज अपने नाम किया। कार्यक्रम की तैयारियों और संचालन की कमान नेहा अग्रवाल, आरती अग्रवाल, खुशबू ठाकुर और मेघा भटनागर ने संभाली। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने विभिन्न लोकगीतों और गानों पर नृत्य कर समां बांध दिया। समापन पर ‘तीज क्वीन’ सोना समेत सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

रहें उपस्थित

आयोजिकाओं ने कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति और नारियों के उत्साह का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आपसी प्रेम, सौहार्द और मेल-जोल बढ़ाने का मंच मिलता है। इस दौरान सोनी, नीता, सुनीता, सुचि, एलिशा, ज्योति, सुनील, रजनी चौधरी, रीना, गरिमा, शिल्पा, पिंकी, खुशबू शर्मा, आशीष, अनीता, आरुषि, रवि और राशि सहित कई प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को यादगार बनाया।