नैनीताल: नैनीताल में ‘रन टू लिव’ संस्था की ओर से बहुप्रतिक्षित माउंटेन मानसून मैराथन का भव्य आयोजन किया जाना है। यह आयोजन आगामी 30 अगस्त को होगा।
माउंटेन मानसून मैराथन का आयोजन
मिली जानकारी के अनुसार इस बार मैराथन का यह 15वां संस्करण होगा। बीते दिन प्रेस वार्ता में संस्था द्वारा इसकी जानकारी दी गई। बताया कि इस बार प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए कुल 5.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है। धावकों के लिए मैराथन में विभिन्न श्रेणियों का निर्धारण किया गया है।
• 21 किलोमीटर की दौड़
• 10 किलोमीटर की दौड़
• 5 किलोमीटर की दौड़
• रन फॉर फन की विभिन्न श्रेणियां