अल्मोड़ा: इन मांगों को लेकर राजकीय शिक्षकों का चाॅक डाउन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में प्रधानाचार्य सीधी भर्ती को रद्द किए जाने, शिक्षकों की पदोन्नति किये जाने, शिक्षकों के स्थानान्तरण किये जाने की मांग को लेकर आज राजकीय शिक्षक संघ की प्रान्तीय कार्यकारिणी के आह्वान पर दूसरे दिन भी समस्त राजकीय शिक्षकों ने चाॅक डाउन कर शिक्षण कार्य किए।

रहें शामिल

आज के कार्यक्रम में राजकीय शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा भूपाल  सिंह चिलवाल,जिला मंत्री राजू मेहरा,जिला उपाध्यक्ष मदन भंडारी जिला महिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी जोशी,जिला संयुक्त  मंत्री प्रकाश भट्ट जिला संयुक्त मंत्री महिला राधा लसपाल नबियाल,जिला संगठन मंत्री जीवन नेगी जिला संगठन मंत्री महिला लता वर्मा जिला आय व्यय निरीक्षक चंदन रावत,पूर्व जिला अध्यक्ष हीरा बोरा,पूर्व जिला अध्यक्ष भारतेंदु जोशी,पूर्व मंडलीय मंत्री डॉ कैलाश डोलिया दीप पांडे, बी डी पांडेय, डॉ प्रवेश जोशी,दीप जोशी,पंकज टम्टा, बाला दत्त शर्मा, मनमोहन देव, प्रियंका शर्मा, अखिलेश बिष्ट, त्रिभुवन बिष्ट, नितेश काण्डपाल, त्रिवेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र गोस्वामी, मेघा मनराल, केसर सिंह, जीवन लाल साह, लक्ष्मण सिंह रावत, नन्दकिशोर आर्य, प्रकाश चन्द्र डाॅर्बी, मीना गोस्वामी, चन्द्रशेखर पाण्डेय सहित जनपद के‌ समस्त राजकीय शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।