उत्तराखंड: उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में खास पहल की जा रही है। इसके तहत उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से पंजीकृत और शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त करने वाले 26 और मदरसों को मान्यता प्रमाण पत्र सौंपे जाएंगे।
सौंपे जाएंगे प्रमाण पत्र
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें आगामी 2 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मान्यता प्रमाण पत्र सौंपेंगे। इस बात की पुष्टि प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी ने की है। इससे पहले, 1 जुलाई 2026 को प्राधिकरण की शुरुआत के पहले ही दिन मुख्यमंत्री ने सात मदरसों समेत नौ अल्पसंख्यक संस्थानों को मान्यता पत्र प्रदान किए थे। अब दो सितंबर को मुख्यमंत्री धामी 26 नए मान्यता प्राप्त मदरसों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। वहीं 25 अन्य पंजीकृत मदरसों को अक्टूबर 2026 तक मान्यता देने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। अब तक लगभग 200 मदरसों ने शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त करने के लिए ‘इन्वेस्ट पोर्टल’ के जरिए आवेदन जमा कराया है।