पीएम नरेंद्र मोदी का सफल उज्बेकिस्तान दौरा: उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, द्विपक्षीय संबंधों में नया अध्याय, यूरेनियम सप्लाई पर लगी मुहर, भारतीयों को मिली 30-दिनों की फ्री-वीजा एंट्री

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय उज्बेकिस्तान यात्रा ऐतिहासिक सफलताओं के साथ संपन्न हुई है।

परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग

यह दौरा भारत और उज्बेकिस्तान के द्विपक्षीय संबंधों को एक नई ऊंचाई देने वाला साबित हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस यात्रा के दौरान ऊर्जा सुरक्षा, पर्यटन और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। पीएम नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत और उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम की लंबी अवधि तक सप्लाई को लेकर सहमति बन गई है। भारत की बढ़ती परमाणु ऊर्जा जरूरतों और भविष्य के ऊर्जा लक्ष्यों को पूरा करने में उज्बेकिस्तान से मिलने वाला यूरेनियम बेहद मददगार साबित होगा। इसके अलावा भारतीय नागरिकों और पर्यटकों के लिए उज्बेकिस्तान ने 30 दिन की मुफ्त वीजा सुविधा देने का बड़ा ऐलान किया है। दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय जुड़ाव बढ़ाने के उद्देश्य से ‘सिस्टर-सिटी’ और ‘सिस्टर-स्टेट’ से जुड़े तीन अलग-अलग समझौतों पर भी सहमति बनी है।

किया सम्मानित

इस अवसर पर उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने पीएम नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च राज्य सम्मान ‘ऑली दाराजली डस्टलिक’ से सम्मानित किया। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी को मिले कुल अंतरराष्ट्रीय नागरिक सम्मानों की संख्या 36 हो गई है।