रामनगर टैक्स बार ने नव-नियुक्त ARTO सुरेंद्र सिंह कपकोटी का किया भव्य स्वागत, क्षेत्रीय समस्याएं व सांवल्दे RTO शिफ्टिंग और परमिट व्यवस्था पर हुई चर्चा

रामनगर: रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन के तत्वावधान में नव-नियुक्त ARTO सुरेंद्र सिंह कपकोटी का शिष्टाचार भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।

की शिष्टाचार भेंट

इस दौरान टैक्स बार के अध्यक्ष मो. फ़िरोज़ अंसारी और महासचिव मनु अग्रवाल ने ARTO कपकोटी को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया। इस मुलाकात के दौरान पदाधिकारियों ने रामनगर क्षेत्र की प्रमुख परिवहन समस्याओं और व्यवस्थाओं को लेकर नवागत अधिकारी के साथ सकारात्मक चर्चा की। टैक्स बार के प्रतिनिधियों ने जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे प्रमुखता से उठाए, जिनमें
• ​कार्यालय स्थानांतरण: RTO कार्यालय भवन को सांवल्दे में स्थानांतरित किए जाने का विषय।
• ​परमिट व्यवस्था: क्षेत्र में सुगम यातायात को ध्यान में रखते हुए टेंपो संचालन के लिए नए परमिट व लाइसेंस जारी करने की मांग।
• ​ऑटो संचालन: संपर्क मार्गों (लिंक रूट्स) पर यात्रियों की सुविधा हेतु ऑटो संचालन से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं।

जताई उम्मीद

टैक्स बार के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जनहित के इन मुद्दों पर त्वरित और प्रभावी कदम उठाएगा।

रहें मौजूद

​इस अवसर पर टैक्स बार के उपाध्यक्ष गुलरेज़ रज़ा, कोषाध्यक्ष मनोज बिष्ट, उपसचिव ज़ीशान मलिक, पूर्व अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य पूरन पाण्डेय तथा भूपाल रावत समेत कई अन्य सम्मानित सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।