अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय समेत राज्य के तीनों विश्वविद्यालयों में लंबे समय से बना संशय अब समाप्त हो गया है।
29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव
प्रदेश के सभी संबद्ध कॉलेजों और परिसरों में 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव आयोजित किए जाएंगे, जबकि महासंघ चुनाव के लिए 1 अक्तूबर की तिथि तय की गई है। जिसमें कुमाऊं विश्वविद्यालय, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय और एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपतियों की उच्चस्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। पूर्व परंपरा की भांति इस बार भी तीनों विश्वविद्यालयों में मतदान की प्रक्रिया एक ही दिन संपन्न होगी। छात्रसंघ चुनाव की आधिकारिक तिथि घोषित होते ही एसएसजे विश्वविद्यालय प्रशासन चुनावी तैयारियों में जुट गया है। जिसके बाद अब जल्द ही नामांकन, प्रचार और आचार संहिता से जुड़ी विस्तृत गाइडलाइंस विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी की जाएंगी।