उत्तराखंड: 12 एएसपी अधिकारियों के हुए‌ तबादले, प्रमोद कुमार रुद्रपुर और स्वतंत्र कुमार देहरादून देहात के बने अपर पुलिस अधीक्षक, देखें सूची

उत्तराखंड: उत्तराखंड शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए 12 अपर पुलिस अधीक्षकों (ASP) के दायित्वों में फेरबदल किया है।

आदेश जारी

इस संबंध में गृह सचिव शैलेश बगौली द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जारी आदेश के तहत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनातियां सौंप दी गई हैं।

शासन द्वारा जारी तबादला सूची

• ​देहरादून: शेखर चंद्र सुयाल को एएसपी (नगर) तथा स्वतंत्र कुमार सिंह को एएसपी (देहात) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
• ​उधमसिंह नगर: प्रमोद कुमार को एएसपी (नगर, रुद्रपुर) बनाया गया है। अनुषा बडोला को एएसपी (अपराध एवं यातायात, उधमसिंह नगर) और मनोज कत्याल को 31वीं वाहिनी पीएसी (रुद्रपुर) में उप सेनानायक का पद दिया गया है।
• ​हरिद्वार: दीपक सिंह को एएसपी (नगर) तथा अभय सिंह को एएसपी (ग्रामीण) के पद पर तैनात किया गया है।
• ​नैनीताल व हल्द्वानी: हरबंश सिंह को एएसपी (हल्द्वानी) और मिथिलेश कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक (सतर्कता, उच्च न्यायालय, नैनीताल) बनाया गया है।
• ​अन्य तबादले: अमित कुमार को टिहरी का एएसपी बनाया गया है, जबकि उत्तम सिंह नेगी को एएसपी (सतर्कता सेक्टर, देहरादून) भेजा गया है। वहीं राजेश कुमार भट्ट को पुलिस मुख्यालय में तैनाती दी गई है।