सावधान: वजन घटाने का दावा या जेब काटने का जाल?, Tai Chi Walking’ ट्रेंड के पीछे बड़ा साइबर फ्रॉड, बरतें सावधानियां

​देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया पर वजन घटाने के लिए ‘Tai Chi Walking’ के वीडियो देखकर आकर्षित हो रहे हैं, तो सावधान हो जाइए।

साइबर ठगों का जाल

इन दिनों सोशल मीडिया पर उम्रदराज लोगों को सिर्फ 7 मिनट आसान वॉक करके पेट की चर्बी घटाने के बड़े-बड़े दावे दिखाए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विशेषज्ञों और साइबर सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यह ट्रेंड लोगों को साइबर ठगी के जाल में फंसाने की एक नई साजिश हो सकता है। जिससे स्कैमर्स लोगों को संदिग्ध ऑनलाइन ग्रुप्स और फर्जी लिंक्स तक खींचते हैं। यूजर जैसे ही लिंक पर क्लिक करता है, उसे किसी अज्ञात चैट या ग्रुप में ले जाया जाता है।‌ यहां यूजर्स से पर्सनल जानकारी मांगी जाती है या एक संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने को कहा जाता है। ऐप इंस्टॉल होते ही या पेड सब्सक्रिप्शन के नाम पर कार्ड और बैंक खाते से अनधिकृत रूप से पैसे कट जाते हैं।

देखें यह सुरक्षा के उपाय

• ​पासवर्ड बदलें: अपने बैंकिंग, ईमेल और सोशल मीडिया खातों के पासवर्ड तुरंत रीसेट करें।
• ​सुरक्षा बढ़ाएं: अपने सभी मुख्य ऑनलाइन अकाउंट्स पर मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) चालू करें।
• ​लेन-देन पर नज़र रखें: अपने बैंक और क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट की नियमित जांच करें। साथ ही किसी भी वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।