नैनीताल: जरूरी खबर सामने आई है। रेप एवं पोक्सो (POCSO) अधिनियम से संबंधित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए नैनीताल जिला न्यायालय में ‘अपराह्न जिला जज / एफटीसी (पोक्सो एक्ट)’ न्यायालय का गठन किया गया है।
इतने पदों पर भर्ती

इस नए न्यायालय के संचालन हेतु तृतीय श्रेणी के पदों पर पुनर्नियुक्ति के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। न्यायालय द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार निम्नलिखित 3 पदों पर भर्ती की जाएगी।
• रीडर: 01 पद
• मुंसरिम: 01 पद
• प्रतिलिपिक (Copier): 01 पद
योग्यता और आयु सीमा
• पात्रता: इन पदों के लिए केवल सेवानिवृत्त कर्मचारी ही आवेदन कर सकते हैं।
• अधिकतम आयु: आवेदक की अधिकतम आयु 65 वर्ष तय की गई है।
• वेतन: चयनित अभ्यर्थियों का वेतन ‘अंतिम आहरित वेतन’ में से पेंशन घटाकर निर्धारित किया जाएगा।
आवेदन की अंतिम तिथि
इच्छुक और पात्र सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने आवेदन पत्र के साथ पहचान पत्र संलग्न कर 28 सितंबर 2026 तक ‘कार्यालय मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, जिला न्यायालय नैनीताल’ में जमा कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थी जिला न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट https://nainital.dcourts.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।