सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज शुक्रवार से बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इन जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने व वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए संबंधित क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना जताई है। इधर, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी और तपिश का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादलों के बीच हल्की वर्षा भी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों के दौरान उत्तराखंड के शेष हिस्सों से मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इसके साथ ही मौसम में बदलाव का दौर भी देखने को मिल सकता है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।