उत्तराखंड मौसम अपडेट: IMD का कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी, सावधानी बरतने की सलाह

सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 27 सितंबर को राज्य के पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पांच जिलों में ऑरेंज और तीन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में बेहद भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की आशंका जताई है। 27 सितंबर को देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार में रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में ऑरेंज अलर्ट रहेगा, जबकि बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 28 सितंबर को भी राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।