टनकपुर डिग्री कॉलेज छात्रसंघ चुनाव: भारी हंगामे और आधी रात के बाद घोषित हुआ परिणाम; NSUI के ध्यान सिंह बने अध्यक्ष, देखें विजेता प्रत्याशियों की सूची

उत्तराखंड: टनकपुर (चंपावत): राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में छात्रसंघ चुनाव परिणाम को लेकर देर रात तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। भारी हंगामे और नारेबाजी के बीच रात करीब दो बजे परिणाम घोषित हुए।

देर रात आए नतीजे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें इन नतीजों में अध्यक्ष पद पर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के प्रत्याशी ध्यान सिंह बोहरा ने बाजी मारी। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रत्याशी सुमित सिंह नायक को महज 15 मतों के करीबी अंतर से हराया। परिणाम घोषित होते ही एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में अनियमितता और धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका और कॉलेज परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए। हंगामा तब और बढ़ गया जब आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया। छात्रों के विरोध को देखते हुए अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया से जुड़े CCTV फुटेज भी खंगाले। हालांकि, कॉलेज प्रशासन ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए पूरी चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बताया है।
​विजेता प्रत्याशियों का विवरण

•  ​अध्यक्ष पद: NSUI के ध्यान सिंह बोहरा (499 वोट) विजयी। ABVP के सुमित सिंह नायक (484 वोट) को 15 वोटों से हराया।
•  ​उपाध्यक्ष (छात्र):संदीप सिंह (453 वोट) विजयी। रोहन गड़कोटी को 394 और साहिल महर को 95 मत मिले।
•  ​उपाध्यक्ष (छात्रा):रितिका (494 वोट) विजयी। उन्होंने कंगना गुप्ता (447 वोट) को हराया।
•  ​सचिव पद:सुशील जोशी (476 वोट) विजयी। उन्होंने वंश शर्मा (464 वोट) को महज 12 मतों से हराया।
•  ​संयुक्त सचिव:रिया आर्या (501 वोट) विजयी। लक्षिता जोशी को 445 मत मिले।
•  ​कोषाध्यक्ष:नीतू बिष्ट (646 वोट) ने एकतरफा जीत दर्ज की। उन्होंने मुस्कान (334 वोट) को 312 वोटों के बड़े अंतर से मात दी।
•  ​विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (UR):बबीता (516 वोट) विजयी। उन्होंने निर्मला महराना (415 वोट) को हराया।