अल्मोड़ा: ‘उत्कर्ष-2026’ के तीसरे दिन सिमकनी ग्राउंड में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन, छात्रों ने भाला, गोला और चक्का फेंक में दिखाया दम

​अल्मोड़ा: मां अम्बे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, अल्मोड़ा द्वारा आयोजित वार्षिक क्रीड़ा उत्सव ‘उत्कर्ष-2026’ के तीसरे दिन सिमकनी ग्राउंड में विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने खेल भावना और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के तीसरे दिन भाला फेंक (Javelin Throw), चक्का फेंक (Discus Throw) और गोला फेंक (Shot Put) प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ इन स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। संस्थान द्वारा आयोजित इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करना है। 

​रहें मुख्य अतिथि

​कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक (अल्मोड़ा) रघुनाथ सिंह चौहान मौजूद रहे। उनके साथ पूर्व जिला अध्यक्ष व बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, निशा बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा तथा अनुज भोज सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन ठा. संदीप सिंह और वाइस चेयरपर्सन डॉ. प्रीति पाल भी उपस्थित रहें।