उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग: लाइनमैन, मनोवैज्ञानिक और प्रशिक्षक/अनुदेशक पदों की परीक्षा के प्रवेश-पत्र, कल से होंगे डाउनलोड

​उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा विज्ञापन संख्या 74 के अंतर्गत विज्ञापित विभिन्न पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षाओं का शेड्यूल और प्रवेश-पत्र जारी करने की तिथि घोषित कर दी गई है।
​
घोषित हुए एडमिट कार्ड

आयोग के सचिव एन.एस. डुंगरियाल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ये परीक्षाएं 25 अक्टूबर, 2026 को आयोजित की जाएंगी।
• ​प्रथम पाली: लाइनमैन और मनोवैज्ञानिक के पदों की लिखित परीक्षा।
• ​द्वितीय पाली: प्रशिक्षक / अनुदेशक के पदों की लिखित परीक्षा।
​
देखें वेबसाइट

इन परीक्षाओं के प्रवेश-पत्र कल यानी 19 अक्टूबर, 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर उपलब्ध होंगे।