उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में दिखेगा यह बदलाव, जानें मौसम का पूर्वानुमान

मई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज‌ का मौसम

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक आसमान में बादलों का डेरा है और कई इलाकों में बारिश का दौर चला। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ ओलावृष्टि की आशंका है। साथ ही करीब 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।

अल्मोड़ा का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार जताए गए हैं।