उत्तराखंड: UKSSSC ने स्थगित की कनिष्ठ सहायक और सहायक लेखाकार की लिखित परीक्षाएं, जल्द जारी होंगी नई तिथियां

​उत्तराखंड: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1 / वैयक्तिक सहायक और सहायक लेखाकार समेत विभिन्न पदों के लिए होने वाली आगामी लिखित परीक्षाओं को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया है।
​
जानें कब प्रस्तावित थी परीक्षा

आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार ​विज्ञापन संख्या 78/उ०अ०से०च०आ०/2026 (दिनांक 15 जून, 2026) के अंतर्गत विज्ञापित कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1 / वैयक्तिक सहायक (सिविल न्यायालय एवं कुटुम्ब न्यायालय) के पदों हेतु लिखित परीक्षा, जो 25 अक्टूबर, 2026 को प्रस्तावित थी। ​विज्ञापन संख्या 79/उ०अ०से०च०आ०/2026 (दिनांक 21 जुलाई, 2026) के अंतर्गत विज्ञापित सहायक लेखाकार व अन्य पदों हेतु लिखित परीक्षा, जो 01 नवम्बर, 2026 को प्रस्तावित थी।

देखें वेबसाइट

आयोग के सचिव एन. एस. डुंगरियाल द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि उक्त दोनों परीक्षाएं अपरिहार्य कारणों से स्थगित की जाती हैं। परीक्षा की नई तिथियों की घोषणा जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से की जाएगी।आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे अद्यतन जानकारी के लिए समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।