आज 01 नवंबर 2026 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 01 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
📗📗1858: भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी के हाथों से सीधे ब्रिटेन की महारानी/ब्रिटिश ताज के पास चला गया और गवर्नर-जनरल के पद के साथ ‘वायसराय’ का पद भी शुरू हुआ।
📗📗1881: कलकत्ता (अब कोलकाता) में सियालदाह और अर्मेनिया घाट के बीच पहली बार ट्राम सेवा शुरू हुई।
📗📗1913: स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास ने अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैन फ्रांसिस्को में ‘गदर आंदोलन’ की शुरुआत की।
📗📗1950: पश्चिम बंगाल के चित्तरंजन में देश का पहला भाप इंजन (Steam Engine) तैयार किया गया।
📗📗1956: ‘राज्य पुनर्गठन अधिनियम’ लागू हुआ, जिसके तहत भाषा और संस्कृति के आधार पर भारत के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का गठन हुआ।
📗📗1984: भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश में सिख विरोधी दंगे भड़क उठे।