उत्तराखंड: सीएम धामी का विकास की योजनाओं के लिए बड़ा तोहफा, प्रदेश के विकास कार्यों के लिए इतने करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय स्वीकृति

​उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के चौमुखी विकास को रफ्तार देते हुए विभिन्न जनपदों के लिए 805 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

इतने करोड़ की स्वीकृति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें इस बजट का उपयोग सड़क निर्माण व सुधार, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, बांधों व बैराजों की सुरक्षा, सीवर लाइनों के प्रतिस्थापन, पेयजल व्यवस्था, बहुउद्देश्यीय भवनों के निर्माण और शहरी स्थानीय निकायों के विकास कार्यों में किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री धामी ने यूजेवीएनएल (UJVNL) के छह प्रमुख बांधों और बैराजों की सुरक्षा व सुदृढ़ीकरण के लिए विश्व बैंक पोषित परियोजना के अंतर्गत 398.30 करोड़ रुपये की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति दी है। इसके अलावा, अल्मोड़ा जनपद की रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 1.72 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं प्रदेश के सभी शहरी स्थानीय निकायों के सुदृढ़ीकरण के लिए छठे राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों की प्रत्याशा में पांचवें राज्य वित्त आयोग के आधार पर वित्तीय वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर से दिसंबर) के लिए 328.28 करोड़ रुपये की किस्त जारी करने को हरी झंडी दे दी गई है।

​बजट स्वीकृत

•  ​उत्तरकाशी (हर्षिल): हर्षिल में 23 भवनों के बाहरी स्वरूप को पारम्परिक व आकर्षक रूप देने (प्रथम चरण) के लिए 4.92 करोड़ रुपये।
•  ​हरिद्वार (सीवर लाइन): क्षतिग्रस्त सीवर लाइनों के सुधार हेतु भूपतवाला के लिए 7.65 करोड़ और कनखल के लिए 6.24 करोड़ रुपये।
•  ​अल्मोड़ा (घटिका मंदिर): चलनीछीना स्थित घटिका मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 99.39 लाख रुपये।
•  ​पिथौरागढ़ (डीडीहाट): किरौली स्कूल से जैतबुगा तक सीसी मार्ग निर्माण के लिए 74.44 लाख रुपये।
•  ​चंपावत: दुधौरी में भगवती मेला स्थल के सुंदरीकरण के लिए 58.67 लाख और क्वारसिंह (अमोड़ी) में भगवती दुर्गा मंदिर के विकास के लिए 47.85 लाख रुपये।
​