अल्मोड़ा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AI वीडियो का खेल पड़ा भारी, हेलीकॉप्टर क्रैश की झूठी खबर फैलाने वाले नाबालिग की पुलिस ने की काउंसलिंग, दी हिदायत

​अल्मोड़ा: सोशल मीडिया पर भ्रामक और फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। जिस पर इस मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए एसएसपी चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशानुसार कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस की कार्यवाही

दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक और इंस्टाग्राम) पर एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने का फर्जी (AI जनरेटेड) वीडियो अपलोड किया गया था, जिससे आम जनमानस में अनावश्यक भ्रम और डर फैलने की आशंका पैदा हो गई थी। थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में, चौकी मोरनौला प्रभारी उ0नि0 नरेश कोहली की टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर संबंधित सोशल मीडिया आईडी के यूजर की पहचान सुनिश्चित की। जांच के दौरान यह पाया गया कि उक्त भ्रामक वीडियो अपलोड करने वाला यूजर एक नाबालिग है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिनांक 06.11.2026 को उसके परिजनों को चौकी मोरनौला बुलाया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाया कि किस प्रकार AI तकनीक का दुरुपयोग कर बनाई गई ऐसी फर्जी वीडियो समाज में अफवाह फैला सकती हैं और कानूनन गंभीर परिणाम पैदा कर सकती हैं।
​
किया आगाह

परिजनों ने अपनी गलती पर माफी मांगी और भविष्य में बच्चे की ऑनलाइन गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का आश्वासन दिया, ताकि इस तरह की गलती दोबारा न दोहराई जाए। साथ ही पुलिस ने भी लोगों को फेक चीजों से बचने हेतु आगाह किया।
​