उत्तराखंड: उत्तराखण्ड शासन के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा 11 नवम्बर, 2026 को एक बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया गया है। इसके तहत तत्काल प्रभाव से कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और राज्य सिविल सेवा (PCS) के अधिकारियों के विभागों और दायित्वों में फेरबदल किया गया है।
दायित्वों का फेरबदल
• निधि यादव (IAS-2017): इन्हें अपर सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण के साथ-साथ निदेशक, पंचायती राज निदेशालय, देहरादून के पद से अवमुक्त किया गया है।
• अभिनव शाह (IAS-2019): मुख्य विकास अधिकारी (CDO), देहरादून से स्थानांतरित कर अब अपर सचिव-पर्यटन एवं अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन विकास परिषद्, देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
• दीपक सैनी (IAS-2020): इन्हें पिथौरागढ़ से बदलकर मुख्य विकास अधिकारी (CDO), देहरादून बनाया गया है।
• प्रवीण कुमार (IAS-2021): इन्हें शहरी विकास निदेशालय से स्थानांतरित कर मुख्य विकास अधिकारी (CDO), पिथौरागढ़ नियुक्त किया गया है।
• अनामिका (IAS-2021): बाध्यप्रतीक्षा से इन्हें मुख्य विकास अधिकारी (CDO), अल्मोड़ा के पद पर तैनाती दी गई है।
• आशिमा गोयल (IAS-2022): ऊधमसिंह नगर से संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद से हटाकर नगर आयुक्त, नगर निगम, हल्द्वानी बनाया गया है।
• दीपक रामचन्द्र सेठ (IAS-2022): रुड़की से संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद से स्थानांतरित कर मुख्य विकास अधिकारी (CDO), चमोली नियुक्त किए गए हैं।
• राहुल आनन्द (IAS-2022): देहरादून के संयुक्त मजिस्ट्रेट अब मुख्य विकास अधिकारी (CDO), उत्तरकाशी होंगे।
• गौरी प्रभात (IAS-2022): पौड़ी की संयुक्त मजिस्ट्रेट को संयुक्त मजिस्ट्रेट, रुड़की के पद पर भेजा गया है।
• दीक्षिता जोशी (IAS-2023): रानीखेत की संयुक्त मजिस्ट्रेट अब संयुक्त मजिस्ट्रेट, काशीपुर का कार्यभार संभालेंगी।
PCS अधिकारियों के तबादले
• जीवन सिंह नगन्याल: कुमाऊँ मण्डल के अपर आयुक्त, नैनीताल को आयुक्त, गन्ना-चीनी, काशीपुर बनाया गया है।
• त्रिलोक सिंह मर्तोलिया: इन्हें गन्ना-चीनी आयुक्त पद से हटाकर अपर आयुक्त, कुमाऊँ मण्डल, नैनीताल नियुक्त किया गया है।
• अभिषेक त्रिपाठी: चमोली के सीडीओ से स्थानांतरित होकर अब निदेशक, पंचायती राज निदेशालय, देहरादून की कमान संभालेंगे।
• रामजी शरण शर्मा: अल्मोड़ा के सीडीओ को अपर निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एजेंसी (ITDA), देहरादून बनाया गया है।