उत्तराखंड: स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्तराखंड की बड़ी छलांग: हिमालयी शहरों में रुद्रपुर देश में अव्वल, काशीपुर प्रदेश में सबसे स्वच्छ, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

​उत्तराखंड: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरी है। जिसमें जिले के मुख्यालय रुद्रपुर ने हिमालयी शहरों की श्रेणी में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है।

सीएम ने दी बधाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वच्छता सर्वेक्षण के इस दसवें संस्करण में देशभर के 4,751 से अधिक शहरों ने हिस्सा लिया था। शहरों की रैंकिंग तय करने के लिए सफाई व्यवस्था, घर-घर कूड़ा संग्रहण, कचरे का पृथक्करण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति, जल प्रबंधन और नागरिकों की सहभागिता सहित कुल 43 कठिन मानकों पर मूल्यांकन किया गया, जिसमें रुद्रपुर और काशीपुर खरे उतरे। जबकि इस श्रेणी में जम्मू दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, जिले के ही काशीपुर को उत्तराखंड के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में पुरस्कृत किया गया है। बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेता नगर निगमों को यह सम्मान प्रदान किया।
​