उत्तराखंड: ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 72.78 लाख मतदाता शामिल, 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम, 4 जनवरी को प्रकाशित होगी अंतिम सूची

​उत्तराखंड: उत्तराखंड में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है, जिसमें प्रदेश के कुल 72,78,035 मतदाताओं को शामिल किया गया है।

कर सकेंगे आवेदन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब नागरिक 11 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, विवरण में संशोधन कराने या आपत्ति दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे। सभी दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने जानकारी दी कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर यह अभियान चलाया जा रहा है। इस तिथि को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी 11 दिसंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

​मतदाताओं का गणित
• ​कुल सामान्य मतदाता: 72,78,035 (पिछली सूची की तुलना में 1.19 लाख से अधिक की बढ़ोतरी)
• ​पुरुष मतदाता: 37,93,373
• ​महिला मतदाता: 34,84,447
• ​थर्ड जेंडर: 215
• ​सर्विस मतदाता: 86,028 (83,352 पुरुष और 2,676 महिला)
• ​कुल मतदान केंद्र: पुनर्गठन के बाद बढ़कर 12,498 हुए।
•
• ​दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि: 11 दिसंबर 2026
• ​दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण: 28 दिसंबर 2026 तक
• ​अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 4 जनवरी 2027
​
​कैसे करें आवेदन और जांच

जिन पात्र नागरिकों का नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं है, वे बीएलओ (BLO) के माध्यम से ऑफलाइन या ‘ईसीआई नेट’ (ECI Net) ऐप के जरिए ऑनलाइन फॉर्म-6 भर सकते हैं। मतदाता अपना नाम और विवरण भारत निर्वाचन आयोग या मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की वेबसाइट के साथ-साथ जिला निर्वाचन अधिकारी, ईआरओ कार्यालय और बीएलओ के पास भी जांच सकते हैं। राजनीतिक दलों को सूची की सॉफ्ट कॉपी सौंप दी गई है और जिला स्तर पर हार्ड कॉपी भी उपलब्ध कराई जा रही है।

​