उत्तराखंड: राजाजी टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का आगाज आज से, चार जोन में शुरू होगी जंगल सफारी, देखें शेड्यूल

​उत्तराखंड: वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। राजाजी टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र की शुरुआत आज से होने जा रही है।

दो पालियों में प्रवेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्क प्रशासन ने पर्यटकों के स्वागत के लिए रिजर्व के चार प्रमुख जोन— चीला, मोतीचूर, रानीपुर और चिल्लावाली में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिसमें प्रशासन द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, 15 नवंबर से 15 फरवरी तक सफारी के लिए दो पालियों में प्रवेश दिया जाएगा।
• ​सुबह की पाली: सुबह 6:30 बजे से 8:00 बजे तक।
• ​दोपहर की पाली: दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक।
•  सभी पर्यटकों और जिप्सी चालकों को निर्धारित समय के भीतर जंगल से बाहर निकलना अनिवार्य होगा।
• वहीं, 15 फरवरी से 15 जून के बीच सफारी के समय में सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार बदलाव किया जाएगा।
​