अल्मोड़ा: भू-राजस्व का बकाया न चुकाने पर जैंती तहसील के एक बकायेदार की अचल संपत्ति की कुर्की और नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
नीलामी की प्रक्रिया शुरू
विक्रय अधिकारी एवं नायब तहसीलदार जैंती की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ग्राम बचकाण्डे निवासी प्रताप सिंह रौतेला पुत्र बची सिंह रौतेला पर न्यायालय का 14 लाख 30 हजार 198 रुपये का भू-राजस्व बकाया है। राशि जमा न करने पर उनकी संपत्ति की नीलामी 26 नवंबर 2026 को दिन में 12:00 बजे राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र मोरनौला के अंतर्गत ग्राम बचकाण्डे में की जाएगी।
नीलामी से जुड़ी मुख्य बातें
• कुल भूमि: मोरनौला क्षेत्र के तीन गांवों (बचकाण्डे, जाख बचकाण्डे और स्यूनानी) में कुल 0.309 हेक्टेयर (यानि करीब 15 नाली 07 मुट्ठी) भूमि नीलाम की जाएगी।
• नियम: सबसे ऊंची बोली लगाने वाले (अधिकतम बोलीकर्ता) को बोली का एक चौथाई (1/4) हिस्सा मौके पर ही जमा करना होगा। शेष राशि नीलामी की स्वीकृति मिलने के बाद जमा करनी होगी।