उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया अगले कुछ दिनों का मौसम पूर्वानुमान, जानें आपके जिले‌ में कैसा रहेगा आज मौसम

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए प्रदेश का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, 19 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, पर्वतीय जिलों की घाटियों में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बन सकती है। जिसमें 23 नवंबर तक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। 21 नवंबर तक पांच दिनों के लिए किसी भी जिले में मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की है। इसका मतलब है कि इस अवधि के लिए विभाग की ओर से कोई विशेष मौसम अलर्ट घोषित नहीं किया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।