अल्मोड़ा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.4 लाख की स्मैक के साथ आदतन नशा तस्कर गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
अल्मोड़ा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशानुसार जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन’ के तहत अल्मोड़ा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस की कार्यवाही
SOG और कोतवाली अल्मोड़ा की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक आदतन नशा तस्कर को 08.02 ग्राम स्मैक के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 2.4 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को क्षेत्राधिकारी (CO) अल्मोड़ा श्री बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में कोतवाली अल्मोड़ा और SOG की संयुक्त टीम क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पंचायत भवन गरगूठ के पास एक संदिग्ध युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 08.02 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 8/21 के तहत मुकदमा (FIR No. 121/2026) पंजीकृत कर लिया है। पुलिस अब इस तस्करी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स (आपूर्ति और बिक्री के नेटवर्क) की गहराई से जांच कर रही है ताकि इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।
आदतन अपराधी है गिरफ्तार तस्कर
पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान गौरव बिष्ट उर्फ डांसर (उम्र 28 वर्ष), पुत्र बलवन्त सिंह, निवासी ग्राम गरभनार, सरकार की आली, अल्मोड़ा के रूप में हुई है। आरोपी पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
1. FIR No. 35/2024 – धारा 8/21 NDPS Act (कोतवाली अल्मोड़ा)
2. FIR No. 20/2025 – धारा 8/21/60 NDPS Act (कोतवाली अल्मोड़ा)
3. FIR No. 24/2026 – धारा 8/20/60 NDPS Act (कोतवाली अल्मोड़ा)
बरामदगी:
• अवैध स्मैक: 08.02 ग्राम
• अनुमानित कीमत: ₹2,40,600/-
पुलिस टीम:
1. अपर उपनिरीक्षक नीरज सिंघल (SOG अल्मोड़ा)
2. कांस्टेबल राकेश भट्ट (SOG अल्मोड़ा)
3. कांस्टेबल राकेश खेतवाल (SOG अल्मोड़ा)
4. कांस्टेबल सुंदर लाल (कोतवाली अल्मोड़ा)
5. कांस्टेबल सूरज कुमार (कोतवाली अल्मोड़ा)