उत्तराखंड: UKPSC ने घोषित किया जिला क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा-2025 का अंतिम चयन परिणाम, यहां देखें सूची

​उत्तराखंड: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने 19 नवम्बर, 2026 को जिला क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा-2025 का चयन परिणाम घोषित कर दिया है।

क्रम संख्याअनुक्रमांक (Roll No.)नामदावा श्रेणीचयन श्रेणी
1900165गौरव थपलियाल (GAURAV THAPLIYAL)OBCUR
2900227सूरज सिंह नेगी (SURAJ SINGH NEGI)URUR
3900059माधुरी ज्याला (MADHURI JYALA)UR/UFUR/UF
4900184सुरेन्द्र सिंह (SURENDRA SINGH)OBCOBC
5900070सनंत कुमार (SANANT KUMAR)SCSC

परिणाम घोषित

लिखित वस्तुनिष्ठ परीक्षा और साक्षात्कार के प्राप्तांकों के योग से बनी प्रवीणता सूची के आधार पर कुल 5 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इस भर्ती का विज्ञापन 28 मई, 2025 को जारी हुआ था। लिखित परीक्षा 02 नवम्बर, 2025 को आयोजित की गई थी और उसका परिणाम 24 फरवरी, 2026 को घोषित हुआ था। इसके बाद सफल व अर्ह अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 17 नवम्बर, 2026 को लिया गया।