अल्मोड़ा: न्यू इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल, शैल में गुरुवार (19 नवंबर 2026) को विद्यालय का 20वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मनोज तिवारी शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में वयोवृद्ध पूर्व सैनिक नित्यानंद जोशी, ग्राम प्रधान शैल चंद्रिका तिवारी, पूर्व प्रधान राकेश तिवारी, जगदीश तिवारी और पूर्व प्रधान हरेन्द्र प्रसाद मौजूद रहे। विद्यालय के संस्थापक तारू तिवारी और प्रबंधक प्रकाश चन्द तिवारी ने मुख्य व विशिष्ट अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
प्रदर्शनी का आयोजन
प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बटोरी सराहना
वार्षिकोत्सव के दौरान वर्षभर की शैक्षिक और रचनात्मक गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें ऐपण, चित्रकला, क्राफ्ट और विज्ञान प्रदर्शनी के जरिए बच्चों की रचनात्मकता और सीखने की क्षमता को प्रदर्शित किया गया। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनकी छिपी प्रतिभा को मंच देने का संदेश दिया गया।
मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने बच्चों की प्रस्तुतियों और आत्मविश्वास की सराहना की। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रहे उपस्थित
इस मौके पर प्रधानाचार्या ममता तिवारी, कार्यालय प्रभारी काव्या देवड़ी, राहुल जोशी, गुंजन जोशी, चंपा सितारी, विधि मल्होत्रा, रश्मि मेहरा, ममता आर्या, माया मेहता, चंद्रा, दया तिवारी, दीपा बिष्ट और मनीषा आर्या समेत अन्य शिक्षक, अभिभावक, क्षेत्र के गणमान्य लोग और अतिथि उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार जताया।