अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से एलएलएम दूसरे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है।
दी यह जानकारी
जानकारी के अनुसार जिन छात्र-छात्राओं ने समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश और परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया पूरी की थी, वे अब विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट या समर्थ पोर्टल पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस संबंध में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने परिणाम जारी होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को सबसे पहले समर्थ पोर्टल पर अपनी आईडी से लॉग-इन करना होगा, जिसके बाद ‘स्टूडेंट लाइफ साइकिल’ (Student Life Cycle) विकल्प में जाकर वे अपना अंकपत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम पोर्टल पर प्रदर्शित होगा, जिनकी ‘एबीसी आईडी’ (Academic Bank of Credits) बनी हुई है और पोर्टल से लिंक है। जिन छात्रों की एबीसी आईडी नहीं बनी है, उन्हें परिणाम देखने में तकनीकी बाधा आ सकती है।