अल्मोड़ा: डॉ. सुमित जीना ने अमेरिका में बढ़ाया देश व‌ पहाड़ का मान, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत किया शोध पत्र

​अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान (मेडिकल कॉलेज) अल्मोड़ा के चिकित्सक डॉ. सुमित जीना ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर संस्थान और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

दिया व्याख्यान

जानकारी के अनुसार उन्होंने अमेरिका में आयोजित ‘अंतरराष्ट्रीय बाल रोग एवं नवजात विज्ञान सम्मेलन’ में मुख्य वक्ता के रूप में अपना व्याख्यान दिया और महत्वपूर्ण शोध पत्र प्रस्तुत किया। डॉ. सुमित नवजात शिशु रोग के सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सक हैं और वर्तमान में मेडिकल कॉलेज के बाल रोग व नवजात विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। वैश्विक स्तर के इस सम्मेलन में उनके शोध और विचार की सराहना की गई।

दी शुभकामनाएं

उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल सहित समस्त संकाय सदस्यों और चिकित्सकों ने