अल्मोड़ा: नशे के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सुरखाल में चार नाली अवैध भांग की खेती की नष्ट

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

भांग की नष्ट

इसी क्रम में दिनांक 24.11.2026 को सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में प्रभारी चौकी मोरनौला नरेश कोहली मय पुलिस टीम द्वारा ग्राम प्रहरियों के सहयोग से ग्राम सुरखाल क्षेत्र में अवैध भांग की खेती के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा ग्राम सुरखाल में बंजर भूमि पर उगी लगभग 4 नाली अवैध भांग की खेती का विनिष्टीकरण किया गया।

सहयोग की अपील

इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए अवैध भांग की खेती न करने के लिए जागरूक किया तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।