उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सिख समुदाय ने विशेष सम्मान देते हुए ‘शेर-ए-उत्तराखंड’ की उपाधि प्रदान की है।
किया सम्मानित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा गोविंदनगर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान सिख समाज के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को इस सम्मान से सम्मानित किया। सिख समाज की ओर से बुधवार को इस सम्मान की जानकारी सार्वजनिक की गई। इससे पूर्व, मंगलवार को उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बलजीत सोनी और सिख समुदाय के तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। समारोह में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।