अल्मोड़ा: अल्मोड़ाक्षेत्र में मौसम के करवट बदलने के साथ ही ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है। यहां सुबह के समय देर तक धूप न निकलने के कारण लोगों को भारी ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम में बदलाव
जानकारी के अनुसार जिले में कोसी, कटारमल, विमोला, मटेला समेत मकेड़ी और उज्योला आदि घाटी वाले क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे और नमी के कारण सुबह के समय ठंड का असर काफी अधिक महसूस किया गया। मुख्यालय में ठंड का असर बढ़ते ही बाजारों की रौनक भी बदल गई है। गर्म कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी है। सुबह और शाम की बढ़ती ठिठुरन से बचाव के लिए लोग जैकेट, स्वेटर, शॉल और अन्य ऊनी कपड़ों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं।