उत्तराखंड: सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से मालसी चिड़ियाघर की बढ़ी रौनक, पर्यटकों की संख्या हुई ढाई गुना, बनें रिकॉर्ड आंकड़े

​उत्तराखंड: मालसी स्थित देहरादून चिड़ियाघर (जू) में मध्य प्रदेश के ग्वालियर से लाए गए सफेद बाघ ‘तेजस’ ने न केवल चिड़ियाघर की रौनक बढ़ाई है, बल्कि इसकी आय में भी रिकॉर्ड इजाफा किया है।

बनाया रिकॉर्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते 19 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा तेजस के बाड़े का उद्घाटन किया था। इसके उद्घाटन जाने के बाद से पर्यटकों की संख्या में ढाई गुना से अधिक का उछाल आया है और एक दिन की कमाई तीन गुना से भी ज्यादा बढ़ गई है। चिड़ियाघर प्रबंधन से मिले आंकड़ों के अनुसार, तेजस के दीदार शुरू होने से ठीक एक दिन पहले 18 नवंबर को जू में 1,938 पर्यटक पहुंचे थे, जिससे 1.35 लाख रुपये की आय हुई थी। इसके बाद पर्यटकों का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ा।
• ​20 नवंबर: पर्यटकों की संख्या बढ़कर 2,967 और आय 2.25 लाख रुपये पहुंची।
• ​21 नवंबर: तीन हजार से अधिक सैलानियों ने चिड़ियाघर का रुख किया।
• ​22 नवंबर: पर्यटकों की संख्या पांच हजार के पार पहुंच गई और एक दिन की आमदनी 4.27 लाख रुपये तक जा पहुंची।
• ​24 नवंबर: इस दिन भी 4,851 पर्यटक तेजस को देखने पहुंचे।

​नीली आंखें और काली धारियां

ग्वालियर से लाए गए तेजस के सफेद शरीर पर उभरी काली धारियां और उसकी नीली आंखें बच्चों से लेकर बड़ों तक को खासा आकर्षित कर रही हैं। चिड़ियाघर की प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी दीक्षा भट्ट ने बताया कि तेजस के आने के बाद पर्यटकों की संख्या और राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

​