उत्तराखंड कोविड अपडेट: आज मिले 36 नए संक्रमित, जाने अल्मोड़ा में आये इतने नये मामलें

उत्तराखंड मे स्वास्थ्य विभाग हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज, कोरोना के कुल 36 नए मामलें दर्ज किये । अब राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 176 हो गयी है । कोरोना के चलते 7407 लोगों की जान चली गई हैं ।

प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी

अब राज्य में कोरोना का आंकड़ा 344219 हो गया है । जिनमें  330476  मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं । आज 10 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर गए ।

जिलों में आये इतने केस

पौड़ी गढ़वाल 19, अल्मोड़ा 2, हरिद्वार 2, नैनीताल 7, देहरादून 5, उधम सिंह नगर 1 नया संक्रमित मिला है ।