अल्मोड़ा में लोधिया बैरियर के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। जिसमें एक बस को चैकिंग के लिए रोका गया। रोडवेज की यह बस पिथौरागढ़ से दिल्ली जा रही थी। जिस पर बुधवार को पुलिस ने चैकिंग में पाया कि बस चालक नशे की हालत में बस चला रहा है। जिसके बाद चालक का मेडिकल कराने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
चालक हुआ गिरफ्तार-
वही इसके बाद बस को अल्मोड़ा से दूसरे चालक की व्यवस्था कर आगे रवाना किया गया। बस चालक के खिलाफ धारा 185/202 मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।