अल्मोड़ा: नवनियुक्त चौकी प्रभारी ताकुला द्वारा कर्मचारियों एवं ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर दिये गये दिशा निर्देश

आज दिनांक 03.12.2021  को नवनियुक्त प्रभारी चौकी ताकुला हरी राम द्वारा चौकी का चार्ज भार ग्रहण कर चौकी में नियुक्त कर्मचारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर चौकी क्षेत्रान्तर्गत प्रभावी गस्त, अपराधों की रोकथाम हेतु सूचना संकलित करने हेतु निर्देशित किया गया।

अवगत करने हेतु निर्देशित किया गया

साथ ही ग्राम प्रहरियों का सम्मेलन लेकर आमजनमानस को कोविड संक्रमण की रोकथाम हेतु जागरूक करने, आगामी चुनाव के दृष्टिगत अपराधों की रोकथाम हेतु सूचना संकलित कर चौकी पुलिस को अवगत करने हेतु निर्देशित किया गया।