अल्मोड़ा: अधेड़ ने गटका जहर, मौत

यहां एक अधेड़  ने जहर गटक लिया । जिसके बाद व्यक्ति  को आनन फानन में अस्पताल लाया गया पर व्यक्ति को नहीं बचाया जा सका ।

परिजनों को 11 बजे पता चला

घटना सोमेश्वर के ताकुला क्षेत्र के डोटियाल गांव की है । जहां किशन सिंह (55 वर्षीय) पुत्र धन सिंह ने सुबह जहर का सेवन कर लिया । इस बात का पता परिजनों को 11 बजे चला ।  परिजन द्वारा व्यक्ति को पीएचसी ताकुला अस्पताल लाया गया । जहां व्यक्ति ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया ।

पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया गया

बाद में पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया गया । फिलहाल व्यक्ति द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया इसका पता नहीं चल सका है ।