भाजपा ने जारी किया अपना घोषणापत्र, युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों पर फोकस, जाने क्या है खास

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज 14 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसमें कई तरह के वादे किए गए हैं।

भाजपा का घोषणा पत्र ‘संकल्प पत्र’

भाजपा ने आज अपना घोषणापत्र जारी किया। बीजेपी का यह घोषणा पत्र ‘संकल्प पत्र’ के नाम से जारी हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घोषणापत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री और मैनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में जारी हुआ। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभ – युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसान, इन सभी को सशक्त करता है। हमारा फोकस जीवन के सम्मान, उसकी गुणवत्ता और निवेश के माध्यम से नौकरी सृजित करने पर है।

भाजपा का संकल्प पत्र


✴️✴️2036 में ओलंपिक का आयोजन करेंगे।
✴️✴️महिलाओं के लिए तीन करोड़ को लखपति दीदी बनाएंगे।
✴️✴️सर्वाइकल कैंसर ब्रेस्ट कैंसर के लिए योजना बनाई जाएंगी।
✴️✴️श्री अन्न नैनों यूरिया और कृषि आधारभूत ढाँचे का विकास करेंगे।
✴️✴️मछली पालकों को मदद करेंगे।
✴️✴️योग का आधिकारिक सार्टिफिकेट भारत देगा ✴️✴️भारत की विरासत को दुनिया तक ले जाएंगे।
✴️✴️वंचित वर्ग को वरीयता दी जाएगी।
✴️✴️2025 को जनजातीय गौरव घोषित करेंगे।
✴️✴️ओबीसी एस सी एसटी को जीवन में सम्मान देंगे।
✴️✴️अर्बन हाउसिंग कचरे से मुक्ति दी जाएगी।
✴️✴️विश्व भर में रामायण उत्सव अयोध्या को और विकसित बनाएंगे।
✴️✴️ट्रेनों में वेटिंग लिस्‍ट की समस्‍या को समाप्‍त किया जाएगा। साथ ही नार्थ ईस्ट में बुलेट ट्रेन पर काम चलने की भी बात कही गई है। वंदे भारत ट्रेन के तीन मॉडल चलेंगे।
✴️✴️5जी विस्तार और 6जी का विकास, उर्जा में आत्मनिर्भर बनने का भी वादा किया गया है।
✴️✴️युवा, किसानों, महिलाओं आदि के कल्‍याण के लिए कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
✴️✴️एकलव्‍य स्‍कूल खोलने का भी वादा।
✴️✴️बीजेपी ने सत्‍ता में वापसी होने पर देश में न्याय संहिता को लागू करने का वादा किया है।
✴️✴️‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर काम जारी होने की भी बात कही गई है।