पीवी सिंधु, किदाम्बी श्रीकांत और लक्ष्य सेन स्पेन में, बीडब्लूएफ विश्व चैंपियनशिप में अपने-अपने मुकाबले जीतकर तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। महिला सिंगल्स में सिंधु ने स्लोवाकिया की मार्टिना रेपिस्का को 21-7, 21-9 से पराजित किया।
श्रीकांत ने चीन के ली शी फिंग को हराया
पुरुष सिंगल्स में किदाम्बी श्रीकांत ने चीन के ली शी फिंग को 15-21, 21-18, 21-17 से हराया। वहीं लक्ष्य सेन ने जापान के केंता निशिमोतो पर 22-20, 15-21, 21-18 से जीत हासिल की।