मौसम अपडेट: उत्तराखंड में मौसम बदलेगा मिजाज, जाने अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड मे अब धूप और ठंड है। उत्तराखंड में मौसम के करवट बदलते ही ठंड में इजाफा हो गया है। इसके साथ ही आज बादल छाए रहेंगे और ठंड रहेगी।

उत्तराखंड में आज रहेगीठंड-

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश हो सकती है। जबकि पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ ही 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इससे प्रदेशभर में तापमान में गिरावट आने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ने की आसार हैं।

अल्मोड़ा में रहेगी धूप और ठंड-

आज अल्मोड़ा जिले में धूप के साथ ठंड रहेगी। अल्मोड़ा में हर रोज ठंड बढ़ती जा रही है। बीते गुरूवार को सुबह से धूप रही।