सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा के परीक्षा नियंत्रक प्रो सुशील कुमार जोशी ने जानकारी दी है कि विश्वविद्यालय द्वारा छात्रहित में ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश एवं परीक्षा आवेदन फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध कराए जाते हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए शैक्षिक सत्र: 2020-21 में प्रवेशित छात्रों के प्रथम सेमेस्टर और द्वितीय सेमेस्टर में प्रोन्नत किया गया है।
तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश के बाद कक्षाओं के संचालन किया जा रहा है
परीक्षा नियंत्रक प्रो. जोशी ने आगे बताया कि द्वितीय सेमेस्टर में प्रोन्नत किये जाने के पश्चात छात्रों को तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश के बाद कक्षाओं के संचालन किया जा रहा है। साथ ही छात्रहित में द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा आवेदन करने से छूटे छात्रों हेतु परीक्षा आवेदन की तिथि को दिनांक:27.12.2021 तक विस्तारित किया गया है।