भारत की नई वन रिपोर्ट-2021 के अनुसार देश में वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है। यह देश के भौगोलिक क्षेत्रफल का लगभग एक चौथाई हिस्सा हो गया है। 2019 के आकलन की तुलना में देश में कुल वन और वृक्ष क्षेत्र में 2 ह़ज़ार 261 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है।
देश में घने जंगलों का क्षेत्र भी बढ़ा
भारत के वन सर्वेक्षण महानिदेशक अनूप सिंह ने आकाशवाणी को बताया कि वन क्षेत्र में बढ़ोत्तरी के अलावा देश में घने जंगलों का क्षेत्र भी बढ़ा है। उन्होंने कहा है कि कार्बन उत्सर्जन कम करने की दिशा में यह एक प्रेरक संकेत है।