सुबह की ताज़ा खबरें (1 फ़रवरी)

◆ आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2022-23 में देश के सकल घरेलू उत्पाद में 8 से 8.5% की वृद्धि हो सकती है

◆संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्‍ट्रपति ने कहा- भारत एक बार फिर से दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।

◆ हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी तक बढ़ाई गई।

◆ जीएसटी संग्रह चौथी बार एक लाख 30 हजार करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया।

◆ उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले दो चरणों तथा गोवा और उत्तराखंड में प्रचार अभियान में तेजी आयी।

◆ निर्वाचन आयोग ने रोड शो, पदयात्रा, वाहन रैली और जुलूसों पर 11 फरवरी तक प्रतिबंध को बढाया। रैली में एक हजार लोगों की मंजूरी दी जाएगी।

◆ साओ पाउलो में मूसलाधार बारिश के कारण भूस्‍खलन, 18 लोगों की मृत्‍यु।

◆ अफगानिस्तान में मानवाधिकार रक्षकों और मीडिया कर्मियों पर भी हमले, धमकी, उत्पीड़न और हत्याएं जारी हैं-एंटोनियो गुतेरेस।

◆ पुर्तगाल में भारतीय मूल के प्रधानमंत्री अंटोनियो कोस्टा अब पूर्ण बहुमत से सरकार चलाएंगे।

◆ 80 साल के सर्जियो मातारेला को दूसरी बार इटली का राष्ट्रपति चुन लिया गया है. उनका ये कार्यकाल भी 7 साल का होगा।

◆ उत्तर कोरिया ने पांच साल में सबसे शक्तिशाली मिसाइल का परीक्षण किया है, सोमवार को इस परीक्षण की पुष्टि करते हुए उत्तर कोरिया ने कहा कि इसका मकसद अचूकता का पता लगाना था।

◆ टीएमसी सांसद का आरोप, जम्मू और कश्मीर को चीन-पाकिस्तान का हिस्सा दिखा रहा है विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO।