उत्तराखंड: भारी बर्फबारी और बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित, कई सड़कें हुई बंद


उत्तराखंड में मौसम में बदलाव हो रहा है। वही यहाँ पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भारी बर्फबारी से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है।

बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित-

पहाड़ों में लगातार दो दिन से हो रही बर्फबारी के कारण तीन दर्जन से अधिक सड़क मार्ग बंद हैं।  जिससे लोगों को ज्यादा नुकसान हो रहा है। भारी बर्फबारी के चलते वाहनों के फंसने से भी लोगों को काफी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ा । वही 100 से अधिक गांवों का संपर्क जिला मुख्यालयों से कट गया है।