5,606 total views, 2 views today
उत्तराखंड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सदन में आज दो विधेयक पास हो गए हैं।
महिलाओं में खुशी की लहर
सदन में छह नए विधेयक रखे गए थे। जिसमें पहले दिन सदन के पटल पर दस विधेयक आए थे। इनमें से दो विधेयक आज पास हो गए। इसमें महिला क्षैतिज आरक्षण और धर्मांतरण विरोधी विधेयक सदन में पास किए गए। अब ये दोनों ही कानून बन गए हैं। अब जल्द ही इन्हें लागू करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। सरकार के इस फैसले से राज्य की महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
महिलाओं के आरक्षण पर हाईकोर्ट ने लगाई थी रोक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकारी नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण देने के शासनदेशों को नैनीताल हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था। प्रदेश सरकार इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गई। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी। इसके बाद सरकार ने महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण को कानूनी रूप देने के लिए यह विधेयक पेश किया था। धामी सरकार की इसके लिए सराहना की जा रही है।
More Stories
अल्मोड़ा: पहल प्रीमियर लीग: जीआईसी डाईनामोस और विक्टोरिया क्लब के बीच हुआ फाइनल मुकाबला
Health tips: नींबू और शहद के साथ ग्रीन टी पीने से मिलते हैं यह अद्भुत फायदें, इन समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
मौसम अपडेट: उत्तराखंड में आज करवट बदल सकता है मौसम, जानें अल्मोड़ा का हाल