उत्तराखंड: कल शीतकाल के लिए बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपाट,तैयारियों में जुटा प्रशासन, डीएम विशाल मिश्रा खुद रख रहे नजर

​रुद्रप्रयाग: विश्व प्रसिद्ध 11वें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 11 नवंबर को शीतकाल के लिए विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ बंद कर दिए जाएंगे।

कल बंद होंगे कपाट

इस अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य धार्मिक कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन दिन-रात तैयारियों में जुटा हुआ है। कपाट बंद होने के समारोह को देखते हुए मंदिर परिसर से लेकर पूरे पैदल मार्ग पर स्वच्छता और अन्य नागरिक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए मंदिर क्षेत्र, आसपास के परिसरों और यात्रा मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
​तैयारियों का जायजा लेने और व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के लिए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा स्वयं पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वे लगातार संबंधित विभागीय अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ले रहे हैं और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं।