CWG 2026: बॉक्सिंग में भारत ने जीते 4 गोल्ड मेडल, 11 स्वर्ण के साथ भारत 34 मेडल पर पहुँचा

​कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। भारत ने बॉक्सिंग रिंग में दम दिखाते हुए आज 1 अगस्त को पदक जीते हैं।

भारत ने शानदार प्रदर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साक्षी और प्रिया के बाद अब युवा बॉक्सर अरुंधति चौधरी ने भी देश के लिए स्वर्ण पदक जीता है। शनिवार को खेले गए महिलाओं के 70 किग्रा भारवर्ग के खिताबी मुकाबले में राजस्थान के कोटा की रहने वाली अरुंधति चौधरी ने इंग्लैंड की मजबूत दावेदार चैंटली रीड को शिकस्त देकर गोल्ड मेडल जीता। मुक्केबाजी में भारत का यह पांचवां गोल्ड और कुल छठा पदक (5 गोल्ड और 1 सिल्वर) है। अभी चार अन्य गोल्ड मेडल के मुकाबले खेले जाने बाकी हैं। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम पदक तालिका में चौथे पायदान पर पहुंच गई है। वर्तमान में भारत, तालिका में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा के बाद चौथे स्थान पर बना हुआ है।

भारत के पदकों की संख्या पहुंची 34

​अरुंधति चौधरी के इस स्वर्ण पदक के साथ ही ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के कुल पदकों की संख्या 34 हो गई है। भारतीय दल ने अब तक 11 गोल्ड, 15 सिल्वर और 8 कांस्य पदक जीते‌ है।